पड़री। मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को अघवार गांव के पास बुधवार की सुबह मिर्जापुर से वाराणसी जा रही बस असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 12 यात्री घायल हो गए।
पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव के समीप खड़े ट्रक में बनारस जा रही निजी बस पीछे से भिड़ गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। इसमें बस में सवार देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी केसरी देवी (47) पत्नी राजेंद्र , पड़री थाना क्षेत्र के पथरहा गांव निवासिनी कुमारी रिंकी सिंह (20) पुत्री शीतला प्रसाद सिंह व देहात कोतवाली क्षेत्र के ही धौरूपुर गांव निवासी भाईलाल (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि 12 यात्रियों को हल्की चोट आई है। सभी दवा इलाज करा कर घर चले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पड़री पुलिस तीनों गम्भीर घायलो को इलाज के लिए एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बथुआ निवासी बस चालक राधेश्याम को अपने हिरासत में ले लिया है।