फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बारातियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल, एक वृद्ध गंभीर

Thu, 26 Nov 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सकरौड़ी गांव के पास गुरुवार की सुबह भाईपुर फीडर के सर्विस पटरी के नीचे बारातियों से भरी बस पलट गई। उसमें सवार 10 से 12 लोग घायल हो गए। संयोग रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक बस से कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ले गई। एक वृद्ध को गंभीर चोट लगी। अन्य प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। 

विज्ञापन


क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र रामबाबू का विवाह था। बारातियों को लेकर बस चहनियां चंदौली गई थी। सुबह बारात वापसी के समय भाईपुर फीडर के सर्विस पटरी पर बस की कमानी टूट जाने से बस सकरौड़ी गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया।

बस को पलटते देख गांव के लोग पहुंच कर बारातियों को बस से बाहर निकाले। जिससे फूलचंद 65 वर्ष पुत्र छटंकी के पैर में गंभीर चोट आई है, उनको रेफर कर दिया गया। हादसे में मोलई 62 वर्ष पुत्र बेचू, राकेश 35 वर्ष पुत्र लालजी, राजेंद्र 45 वर्ष पुत्र सीताराम सभी निवासी ग्राम श्रीपुर घायल हो गए। अन्य घायल रिश्तेदार अपने गंतव्य को चले गए। चालक बस पलटने पर कूदकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें