लखनऊ में बसपा की रैली से लौट रही डीसीएम सोमवार की भोर में ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में जीटी रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे डीसीएम सवार बसपा नेता और पूर्व प्रधान हौसिला दलित की मौत हो गई, जबकि 11 कार्यकर्ता घायल हो गए। इसमें चार की हालत चिंताजनक है। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी गोपीगंज और ज्ञानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में रविवार को पार्टी की रैली में शामिल होने मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र से डीसीएम से कई लोग गए थे। रैली के बाद सभी लौट रहे थे। भोर में करीब चार बजे ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में दरगाह के सामने डीसीएम जीटीरोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें मिर्जापुर के भेड़ाकला के पूर्व प्रधान हौसला दलित (90) की मौत हो गई, संता प्रसाद (35), राजकुमार (35), राम प्रसाद (56), शोभनाथ (52), तेजा (35) पत्नी हिंचलाल, धनपति (35) पत्नी रंगीला, प्रेमा देवी (40) पत्नी कीर्तन, राजेश (25) निवासी जयकर कला, कल्लू (50), मन्नो (50) पत्नी रंगीलाल कोल, चिरोजा (70) पत्नी लालचंद निवासी पतार कला घायल हो गए। इसमें चिरौजा देवी, धनपति, प्रेमा देवी, राजेश की हालत गंभीर है।
राज्य सभा सदस्य व वाराणसी इलाहाबाद मिर्जापुर मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने पूर्व प्रधान हौसला प्रसाद निवासी भेड़ा की पत्नी को पांच लाख तथा घायल राजेश निवासी पतार कला के घर जाकर एक लाख रुपये दिए। इस दौरान धनेश्वर प्रसाद, परवेज खान, अनमोल पटेल, अवधेश कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, वसीम, गुडडू नेमत आदि मौजूद रहे।
लखनऊ में बसपा की रैली में शामिल होने गई जिगना निवासी एक महिला नहीं आई। इस पर उसकी बहू ने साथ गए लोगों से पूछताछ की। लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर वह परेशान है। थाना क्षेत्र के अरगी सरपत्ती गांव की पानकली (58) शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों के साथ बसपा की रैली में लखनऊ गई थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी, जबकि अन्य आ गए। पानकली के नहीं आने पर बहू सुनीता देवी पत्नी राजकुमार अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन जानकारी नहीं मिली। बहू ने कहा कि उसकी सास नहीं मिली तो वह शिकायत थाने में