फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीसरे दिन मिला भाई का शव, बहन की एनडीआरएफ कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। नीबी गहरवार के बंगला घाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूबे भाई-बहन में से घटना के तीसरे दिन सोमवार को एक किमी दूर भाई का शव नौगांव गांव में मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे एनडीआरएफ ने नीबी गहरवार से डूबे बच्चों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के रैपुरी गांव निवासी विजय शंकर कन्नौजिया अपने पुत्र नीरज (13), पुत्री नंदिनी (14) और दो बहनों के साथ 16 नवंबर को सुबह नीबी गहरवार के बंगला घाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। बच्चे स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। इस बीच तीसरे दिन सोमवार को भी नाव से नदिनी, जोपा, निफरा, बभनी, बिलाशपुर, बदरी आदि घाटों पर दोनों तरफ नदी में डूबे भाई-बहान की तलाश होती रही। शाम पांच बजे के करीब एक किमी दूर नौगांव में नीरज कुमार का शव पानी में उतराया मिला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, रैपुरी गांव में तीसरे दिन भी मातम छाया रहा। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि नीरज कुमार का शव नौगांव में पानी में उतराया मिला है। एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में नंदिनी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें