राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहा था।
थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी शेष कुमार यादव (26) चेन्नई में रहकर काम-धाम करता था। शेष कुमार की छोटी बहन की शादी 31 मई को है। शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह बहन की शादी का कार्ड बांट कर बाइक से लूसा आ रहा था। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बघौड़ा गांव के पास पेट्रोल पम्प के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शेष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से घर में खुशियों का माहौल गम में बदल