फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेड़ से लटकी मिली भाई-बहन की लाश, पहुंची पुलिस; हत्या-आत्महत्या की तफ्तीश जारी

Mon, 14 Apr 2025 11:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर के निनवार उत्तर गांव में दो लाशें मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
गांव में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में सोमवार की सुबह उस गांव के बाहर तालाब के पास आम के पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचा दिया और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त की।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान निनवार उत्तर निवासी गोपाल दुबे (23) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान गायत्री उर्फ गुड़िया द्विवेदी (32) पत्नी राजकिशोर निवासी सतना (मध्य प्रदेश) के रूप में की गई है। मृतका विवाहिता थी, जो गोपाल दुबे की मौसेरी बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि ऐसा आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया गया? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक व युवती का फंदे से लटका शव मिला है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें