फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान में लगाई सेंध, ले गए सिर्फ एक पाउच शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित देशी शराब की दुकान में बुधवार की रात चोरों सेंध लगाई। इस दौरान चोर सिर्फ एक पाउच शराब और 365 रुपये नगद ले गए। बृहस्पतिवार को चोरी की जानकारी होने पर सेल्समैन ने दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुकान के सेल्समैन लवकुश जायसवाल ने बताया कि वह बुधवार को दुकान बंद कर वह घर चला गया था। रात में चोर सेंध लगाकर अंदर घुसे और दुकान में रखे 365 रुपयों के साथ एक पाउच शराब ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। उसने दुकान के मालिक और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। दुकान की मालकिन कमला देवी ने तहरीर देकर बताया कि 365 रुपये नकद और एक पाउच देशी शराब चोरी हुई है। थानाध्यक्ष रणविजय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें