फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्का से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुबाव कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात मझियार से सरसों लाद कर घर जा रहा एक ट्रैक्टर बालक को धक्का मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुबाव कला गांव निवासी सत्यम (8) पुत्र स्व. अमरेश उर्फ पिंटू निवासी सुबाव कलां घर के बाहर सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था। इस दौरान मझियार की तरफ से नौगवां निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर सरसों लाद कर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे बालक को धक्का मारते हुए अनियंत्रित हो कर पलटा गया। हादसे में बालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। बालक की मौत के बाद गांव में होलिका नहीं जली। पूरे गांव में मातम छा गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। बालक के पिता की मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। बालक की माता मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करती है। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें