अदलहाट। थाना क्षेत्र के भुईलीखास गांव में बुधवार की दापेहर दो बजे मैजिक के धक्के से साढ़े तीन वर्षीय बालक घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने घायल बच्चे को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के भुईलीखास गांव निवासी संजय मोदनलाल का साढे तीन वर्षीय बालक आकाश मोदनवाल घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव में टेंट का सामान लेने जा रही मैजिक वाहन ने बालक को धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए बालक को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उपचारके दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां पिंकी देवी बालक की मौत से बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर थाने ले लाई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रेम कुमार हाई स्कूल का छात्र है। पिता संजय मोदनवाल बर्तन की दुकान के सहारे जीविकोपार्जन करते हैं।