फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना /विंध्याचल। दो विवाहित महिलाओं के फंदे से लटके शव मिले। जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में शुक्रवार की दोपहर कच्चे मकान के बडेर में साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहाल में बृहस्पतिवार की देर रात विवाहिता का कमरे में पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुंवरपटी में सामूहिक विवाह समारोह में प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी उषा देवी की शादी जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांंव निवासी गोपाल निषाद से एक वर्ष पहले हुई थी। उषा गोपाल की दूसरी पत्नी थी। गोपाल निषाद दिल्ली में नौकरी करता है। छह फरवरी को घर आया है।
उषा के ससुर मनबोध निषाद ने बताया कि ऊषा देवी (22) सुबह नौ बजे सब्जी बनाने की तैयारी कर रही थी। घर पर कोई नहीं था। दोपहर में सास सहराजी ने बड़ेर में साड़ी के फंदे से ऊषा को लटका देखकर शोर मचाया। उन्होंने पुत्र गोपाल के साथ पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता छत्तर लाल निषाद ने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहाल निवासी सोनम मिश्रा (26) बृहस्पतिवार की रात मकान के तीसरे तल पर तीन माह के बच्चे के साथ थीं। पति मुन्ना बाबू उर्फ विश्वजीत मिश्रा रात में मंदिर पर थे। जब पति मंदिर से लौट कर घर आए तो पत्नी को कमरे में पंखे में दुपट्टा के फंदे से लटका देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव उतरवाया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार राय ने बताया कि पश्चिम मुहाल में एक महिला की फंदे लगाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें