फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूबे दोनों किशोरों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम घाट पर गंगा में डूबे दोनों किशोरों के शव बृहस्पतिवार को मिल गए। एसडीआरएफ की टीम खोजते हुए छह किमी दूर वाराणसी तक चली गई थी। खोजबीन के दौरान शाम पांच बजे शीतला घाट से ही उनके शव बरामद हुए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के गंगापुर बड़ी बारी निवासी राज (16) पुत्र पंकज शर्मा और विशाल मौर्या (13) पुत्र श्रीनाथ मौर्य गांव के ही अंकित, कृष, लकी, विवेक मौर्य के साथ बुधवार को दोपहर में अदलपुरा शीतला धाम आए थे।
मां के दर्शन के पहले सभी गंगा में स्थान करने लगे। इसी बीच गहरे पानी चार किशोर डूबने लगे। शोर मचाने पर नाविकों ने दो को बचा लिया था, लेकिन राज और विशाल डूब गए थे। चुनार पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी थी, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी। गंगा में खोजबीन करते हुए एसडीआरएफ की टीम वाराणसी तक गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। शाम पांच बजे जहां किशोर डूबे थे, वहीं पर उनके शव बरामद हुए।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि एसडीआरएफ के साथ तलाश करते हुए शाम पांच बजे दोनों के शव बरामद हुए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें