फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश की संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मई से होगा। पहले यह पांच मई से होना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने शुक्रवार को पत्र जारी कर आरेंज जोन के जिलों में 12 मई से मूल्यांकन शुरू कराने को कहा है। यह जिला भी आरेंज जोन में आता है। इसके लिए यह शर्त है कि यदि हॉट स्पाट वाले क्षेत्र में मूल्यांकन केंद्र हैं तो वहां पर मूल्यांकन नहीं होगा। इसके साथ ही यदि परीक्षक हॉटस्पाट वाले क्षेत्रों से आते हैं तो ऐसे परीक्षकों को नहीं बुलाया जाएगा। वे मूल्यांकन में शामिल नहीं हा्ेंगे। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व मास्क पहनकर परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के पूर्व सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें