मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसा पर दु:ख प्रकट किया है। सांसद ने कहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसे से आहत हूं। श्रमिकों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दु:खदायी है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज के सोरांव से विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने भी इस दु:खद घटना पर शोक प्रकट किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कि यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।