फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीएलडब्लू के शिवम सिंह ने रिंकू को किया चित

विज्ञापन
विन्ध्याचल - फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। रामपुर सक्तेशगढ़ गांव में पितृपक्ष पर रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव पेच आजमाया। दंगल में 15 जोड़ी कुश्ती लड़ी गई। शुभारंभ मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
विज्ञापन

पहलवानों ने अखाड़े में खंजर, धिता, साल्टो, कालाजंग, ईरानी, धोबीपाट जैसे दांव पेच से एक दूसरे को चित करने में जोर लगाते रहे। वाराणसी बीएलडब्लू के पहलवान रिंकू सिंह व राजातालाब के शिवम सिंह के बीच आठ हजार रुपये की कुश्ती हुई। इसमें शिवम सिंह ने रिंकू को चित कर आठ हजार का इनाम अपने नाम किया। सूर्यबली पहलवान कछवां व अजय पहलवान बीएलडब्लू के बीच हुई कुश्ती में सूर्यबली ने अजय पहलवान को चित किया। सुनील पहलवान कछवा व प्रदीप पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। वाराणसी के पहलवान विजय को मिर्जापुर के पहलवान रामबली ने चित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विद्या शंकर सिंह, राहुल सिंह, आदर्श पटेल, देवेंद्र सिंह, राम लोचन यादव, इंद्रजीत सिंह, राकेश सिंह, पप्पू पाल, दीपक सिंह सहित हजारों की संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें