नगर विधायक ने जाना हाल।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक रत्नाकर मिश्र ने जाना पं. छन्नूलाल मिश्र का हाल
विधायक रत्नाकर मिश्र शुक्रवार को लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्तंभ, पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने मां विंध्यवासिनी से पं. मिश्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।