रक्तदान शिविर के संबंध में पत्रकार वार्ता कर जानकारी देती ब्रह्माकुमारीज की बिंदू दीदी। स्रोत-
मिर्जापुर। देश के अलावा विदेश के चीन, हांगकांग, नेपाल के 10 हजार ब्रह्माकुमारीज केंद्रो पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मिर्जापुर में 23 व 24 अगस्त को लोगों की मदद व लोक कल्याण के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एक लाख से अधिक युनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है जो विश्व कीर्तिमान होगा। यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की निगरानी में होगा। यह बातें शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र शुक्लहा स्थित प्रभु उपहार भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए बिंदू दीदी ने कही। बताया कि रक्तदान के साथ स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कैंप में जांच के बाद रक्तदान कराया जाएगा। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं व अन्य लोगों को रक्तदान शिविर में योगदान करने के लिए बात किया गया है। सबके सहयोग से रक्तदान शिविर को सफल बनाया जाएगा।
200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। रक्त को जिले के मंडलीय अस्पताल के रक्त केंद्र के साथ सोनभद्र दुद्धि के सरकारी रक्तकेंद्र और वाराणसी कैंसर हास्पिटल को दिया जाएगा। इस दौरान वीरेंद्र मरकाम भी मौजूद रहे।