फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता ही भाजपा का लक्ष्य : मुकेश सहनी

विज्ञापन
विकासशील इंसाफ पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी के अगुआई में बथुआ रोड़ स्थित राम कृष्ण वाटिका में
विज्ञापन
बथुआ रोड स्थित राम कृष्ण वाटिका में बृहस्पतिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा पर प्रहार किया। कहा कि सत्ता ही भाजपा का लक्ष्य है। कहा कि वह पिछले 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी संघर्ष से निषाद समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व मिला। भाजपा ने बिहार में उनके विधायकों को तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि वह और संजय निषाद निषाद समाज के समर्थन से नेता बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश आए थे और 2021 में मजबूती के साथ संगठन विस्तार शुरू किया। मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा अब संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 के चुनाव तक उन्हें राजनीतिक तौर पर कमजोर कर दिया जाएगा। वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। मुकेश सहनी ने बताया कि वीआईपी की ओर से 25 जुलाई से 101 दिनों की जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि यदि वे छह महीने के भीतर भाजपा से निषाद समाज को आरक्षण दिला दें तो ठीक, अन्यथा भाजपा छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं। उउन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को जितनी सीटें मिलेंगी, उनमें 90 प्रतिशत टिकट निषाद समाज के लोगों को दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें