उत्तर प्रदेश के कानपुर सिविल वार कोर्ट के इंडोर हॉल में 16 से शुरू होने वाली दो दिवसीय ओपेन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले से 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रशिक्षण राकेश कुमार ने बताया कि चयनित सूची में जनपद मीरजापुर से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हैं। बालिका वर्ग में फातिमा अंसारी, संस्कृति सिंह, कौस्वी, अराध्या तिवारी, इशी, अराध्या दूबे, सोप्य कांत, प्रगति पांडेय, प्रगति मिश्रा, सृष्टि गौतम, माही सोनी, आयूषी सेठ, आयूषी सिंह, पलक दूबे है। बालक वर्ग में तन्मय गौतम, रूद्र प्रताप सिंह, आगमन कुमार, अनुज कुमार यादव, हारिश अंसारी, बृहस्पति कुमार, कविष जायसवाल, शौर्य सिंह, भवेश कुमार मौर्या व विवान जीत सिंह है। टीम का नेतृत्व पूर्व खिलाड़ी सना मुमताज करेंगी। सभी खिलाड़ियों को नेशनल में खेलने पर मोहित चौधरी सुनिता दत्ता, प्रेरणा त्रिपाठी, निहारिका ने बधाई दी।