फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिहार में जीत पर खुशी से चहके भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर के मुकेरी बाजार चौराहे पर पार्टी समर्थकों ने जीत का उत्सव मनाया। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत विकास, सुरक्षा और सुशासन की जीत है।
विज्ञापन

रवि शंकर साहू ने कहा कि यह जीत पूरे देश के उत्साह को बढ़ाने वाली है। सभासद अलंकार जायसवाल, सनातन हिंदू वाहिनी जिला प्रभारी,विकास मोदनवाल,सनातन हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष महेश कुशवाहा मौजूद थे ।

हलिया : एनडीए की जीत पर पिपरा बाजार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ की मिठाई बांटी। मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हुआ है। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, पंकज सिंह चंदेल, सुनील दुबे सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनार : विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े के साथ पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इस दौरान चंद्रहास गुप्ता, विजय बहादुर सिंह,अभिलाष राय, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह,अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें