फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नटखट श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। पिपरा बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के नवें दिन शनिवार को कथा वाचक पं. अजित कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा भगवान के माखन लीला, ग्वालबालों संग हंसी ठिठोली और हर्ष फैलाने वाली चंचल हरकतों जैसे अपने मधुर स्वभाव से व्रजवासियों के हृदय में अपार प्रेम भर दिया।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा व्रज में भगवान को समर्पित किए जाने वाले छप्पन भोग का दिव्य महत्व भक्तों को आनंद से भर देता है। इसके उपरांत कथा वाचक ने कंस वध प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए बताया कि अत्याचार से व्याकुल जनता को मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण मथुरा पहुंचे। कंस के बलशाली सेनापतियों तथा दुष्ट सैनिकों को परास्त कर अंततः अत्याचारियों को नष्ट किया। कथा समापन के बाद आरती व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, मिनिस्टर अग्रहरि, सहित भारी संख्या में भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें