जमालपुर। पीएम मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के आशुतोष सिंह व संयोजक जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी रहे। रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें नौ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। चार कार्यकर्ता अयोग्य पाए गए।
मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने कहा कि रक्तदान सेवा भाव की सच्ची अभिव्यक्ति है। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजन सिंह, डॉ. विनोद कनौजिया, रामकुमार गुप्ता, माला सिंह, एलटी अमित सिंह के अलावा मनीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र दूबे, उत्कर्ष, ज्ञानेंद्र, मुकेश पटेल, किशन यादव, शशी प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद