फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कन्या पूजन तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालु कन्या पूजन की तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। ऐसे में नारियल, चुनरी के साथ ही पूजन सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक तैयारी को लेकर श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, त्रिमुहानी सहित अन्य बाजारों में पूजन सामग्री दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। पूजन सामग्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए भले ही पूजन सामग्रियों के भाव गत वर्ष की तुलना में कोई खास अंतर नहीं रहा लेकिन जल वाले नारियल के दाम पिछले नवरात्र की तुलना में अधिक रहे। पिछले नवरात्र में 25 से 30 रुपये बिकने वाला नारियल इस बार 40 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। इसी तरह फल के भाव में 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम का अंतर हो गया है। 80 से 90 रुपये बिकने वाला सेब नवमी से पूर्व 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। 30 से 40 रुपये बिकने वाला केला यादि अधपका है तो मांग को देखते हुए 50 से 60 रुपये दर्जन बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें