फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रहे मंडल बैठकों के क्रम में बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कोन व सिटी मंडल की बैठक आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेेगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी गंभीरता के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। साथ में मंडल के सभी पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का अनेकानेक उपाय बताया। बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष क्रमश: बच्चालाल वर्मा (कोन) व महेश गुप्ता (सिटी उत्तरी) व संचालन मंडल महामंत्री उमेश तिवारी व अभिषेक शर्मा ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी कोन दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक संयोजक कोन उमेश सिंह, वार्ड प्रभारी रविशंकर पांडेय, डॉ. सीएल बिन्द, प्रमोद कुमार सिंह, मंडल प्रभारी सिटी उत्तरी रायचंद्र दूबे, ज्ञान प्रकाश दूबे, ब्लॉक संयोजक सिटी बृजेश दूबे, वार्ड प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, रमेश दूबे, प्रथम कुमार सिंह व दोनों मंडलों के वार्ड संयोजक, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें