फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने तहसील परिसर में भरी हुंकार

Tue, 31 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जनपद के सदर सहित लालगंज, मड़िहान और चुनार तहसील परिसर में बिंदुवार जनपद की एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के दौरान 18 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल भेजा गया।
विज्ञापन



प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को भाजपाजन सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे। नायब तहसीलदार केके मिश्र के माध्यम से राज्यपाल को 18 सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया।


कहा गया कि प्राकृतिक आपदा से किसानाें की बर्बाद हुई फसलाें का मुआवजा किसानाें को अतिशीघ्र दिलाया जाए। मांग किया गया कि जनपद को विद्युत कटौती मुक्त किया जाए
विज्ञापन



इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल, लाल बहादुर सिंह, संतोष गोयल, विद्याधर तिवारी, संजय श्रीवास्तव, श्याम सुंदर केशरी, आशुकांत, अमित श्रीनेत, रमाशंकर सिंह, उमेश गुप्त, प्रदीप सोनकर, नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव, राजीव दूबे, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे। चुनारः भाजपा चुनार मंडल ने स्थानीय समस्याआें को लेकर ज्ञापन एसडीएम चुनार डा. विश्राम के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया।


लालगंज ःभाजपा छानबे विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरने पर बैठे। भाजपाजनाें ने तहसीलदार आरके सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। इस दौरान स्वामी नाथ सिंह, अशोक सिंह, गुरुचरण सिंह, लालमणि पांडेय, सत्यदेव द्विवेदी, सुजीत मोदनवाल, राजेंद्र पाठक, रोहित कुमार, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।


 मड़िहान संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में भाजपा कार्यकर्ताआें ने एक दिवसीय धरना दिया। भाजपा ने तहसीलदार मृत्युंजय सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें