चुनार में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब होतीं अपना दल की नेता कृष्णा पटेल व कार्यकर्ता।
- फोटो : mirzapur
विधान सभा चुनाव उत्तर प्रदेश में अपना दल भाजपा के साथ ताल मेल कर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए दोनों दलों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हो रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में अपना दल 150 सीटों पर अपना दल प्रत्याशी उतारेगा। यह बातें दल की नेता कृष्णा पटेल ने बुधवार को चुनार नगर स्थित पार्टी कार्यालय अमरनाथ के हाते में पत्र प्रतिनिधियों वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि अपना दल का बेस वोट कुर्मी जाति के अलावा अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता हैं,जिनको संगठित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और वह स्वयं पूरे प्रदेश का लगातार दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रही हैं। बताया कि मिर्जापुर सदर सहित चुनार, मड़िहान और मझवां विधान सभा में अपना दल के प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित होंगे। अभी उम्मीदवारों से फार्म मांगे जा रहे हैं। टिकट साफ सुथरी छवि वाले को मिलेगा।
कृष्णा पटेल ने कहा 26 जून को पीलीभीत में अपना दल की रैली का आयोजन किया गया है। इसके बाद इलाहाबाद में दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल की जन्मदिन मनाया जाएगा और उसी दिन अपना दल अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेगा।