आलू और टमाटर को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गयी है। करैला और भिंडी खरीदना गरीब परिवारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। किसी के घर में शादी पड़ी है तो भिंडी और करैला के दाम सुनकर पसीना छूट जा रहा है।
बुधवार को घंटाघर स्थित सब्जी मंडी में करैला और भिंडी नहीं दिख रहा था। खोजने पर यदि मिल भी रहा था तो करैला 80 रुपये और भिंडी 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा था। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम पर गौर करें तो आलू 10, टमाटर 10, प्याज 25 से 30, हरी मटर 35, बैगन 35, पालक 10, नेनुआ 35, भिंडी 120, करैला 80, अदरक 40, हरी मिर्च 30, खीरा, 40, गाजर 15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। फूल और बंद गोभी 15 से 20 रुपये प्रति फूल बिक रहे हैं।