जमालपुर। जफरपुरा के पास सोमवार की देर रात दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
सरैया निवासी शिवनाथ बियार (55) दीपावली की देर रात को बाइक में पेट्रोल लेेने के लिए जा रहे थे। जफरपुरा के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवनाथ को मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरे बाइक सवार को वाराणसी रेफर कर दिया। जो जमालपुर के तेतरिया स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।