राजगढ़। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पांच स्थानों पर सड़क हादसे में दो महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। उसमें पांच की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी रामआसरे (24), फोटो (35) ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना में किरन (23) निवासी हिनौता व तालर निवासी उदय प्रताप (45) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीसरी घटना में सोनभद्र निवासी पूनम (30) व सोनभद्र निवासी रामप्रवेश (25) ट्रक की टक्कर से सड़क पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। चौथी घटना में खटखरिया निवासी बृजेश कुमार (40) व सेमरा बरहों निवासी रामऔतार (26) सामने से आ रहे बाइक सवार रविशंकर (30) निवासी मटिहानी घायल हो गए। पांचवीं घटना में जमुती निवासी अजित (25) जौगढ़ के पास बस से गिरकर घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से अजित, किरण, पूनम, फोटो, बृजेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजगढ़ दयाशंकर ओझा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।