फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। वाराणसी-रीवां फोरलेन मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के पतलुखी गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडे गांव निवासी राजेश पांडे (35) वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की रात को वह अपनी बाइक से घर आ रहा था। वह लालगंज थाना क्षेत्र के पतलुखी गांव के पास पहुंचा था कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें