फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना अंतर्गत वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर ग्राम विशेषरपुर माफी गंगा नहर ओवर ब्रिज के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक में फंसे बाइक को निकाल कर ट्रक चालक भागने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर चुनार पुलिस ने घेराबंदी किया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड निवासी वर्तिका जायसवाल (24) का चुनार के किसी बैंक में साक्षात्कार था। वह अपने साथी गोविंद चौहान (25) निवासी चौका घाट थाना जैतपुरा के साथ साक्षात्कार के लिए मंगलवार की शाम को बाइक से आ रही थी। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर विशेषरपुर माफी गंगा नहर ओवर ब्रिज के पास ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक सवार युवक-युवकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। भाग रहे ट्रक को चुनार में पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजन के अनुसार मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। युवक की दो माह पहले शादी बिहार के पतेसर में हुई थी। वह अपने पिता और भाइयों सहित लकड़ी का कारोबार करता था। युवती चार बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुका है। मौत की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अइलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि युवक के साथ युवती साक्षात्कार के लिए आ रही थी। हादसे में दोनों मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें