फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार बालक की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा संपर्क मार्ग पर सगबना गांव के पास बुधवार की शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने शव को सगबना गांव के पास सड़क पर रख कर यातायात जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों के समझाने के बाद रात में जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के चांदलेवा गांव निवासी नीरज कोरी (25) पुत्र रामाश्रय निवासी लाला का पोखरा चांदलेवा बुधवार को दोपहर में बाइक से प्रिंस कोरी (12) पुत्र राजेश कोरी को साथ लेकर साउंड बाक्स बनवाने पड़री बाजार जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर दूर जैसे ही सगबना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तभी चांदलेवा पहाड़ से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार प्रिंस कोरी की मौके पर ही मौत हो गई और नीरज कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पड़री माधव सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए पड़री अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पड़री-चांदलेवा संपर्क मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मौके पर डीएम व एसपी के आने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि चांदलेवा पहाड़ से ओवरलोड गिट्टी लादकर आए दिन दर्जनों की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन घटनाएं घटती रहती हैं। उधर, थानाध्यक्ष के काफी समझाने पर भी ग्रामीण व परिजन नहीं माने। बाद में उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने व ओवरलोड भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मृत प्रिंस अपने दो बहनों का इकलौता भाई था। वह चांदलेवा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें