फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर पेट्रोल पंप के कैशियर से बाइक सवारों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित नैड़ी गांव के पास सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक पेट्रोल पंप के कैशियर से अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैग में रखे एक लाख 97 हजार 500 रुपये लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हलिया थानांतर्गत ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के कैशियर फूलचंद सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब एक लाख 97 हजार 500 रुपये एक बैग में रखकर बाइक से बेलन बरौंधा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे। बाइक पंप के ही कर्मचारी विभव दूबे चला रहे थे। पंप के कैशियर फूलचंद रुपये का बैग लेकर बाइक पर पीछे बैठे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पंप के कैशियर ने बताया है कि वे जैसे ही फोर लेन पर स्थित नैड़ी गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आकर हेलमेट लगाए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने कैशियर को ओवरटेक कर रोक लिया। रुकने के बाद बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए कैशियर को पैर से धक्का मारकर बाइक से नीचे गिरा दिया। उसके बाद दोनों बदमाश कैशियर से रुपये वाला बैग छीनकर बेलन बरौंधा की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने नाकेबंदी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचकर सीओ उमाशंकर सिंह, स्वॉट प्रभारी राजेश चौबे व प्रभारी निरीक्षक लालगंज रामनारायण राम भी मामले की तहकीकात में जुट गए। पुलिस को खोजबीन के दौरान कैशियर से लूटे गए रुपये वाला बैग मांडा थाना क्षेत्र के कपूरेपुर गांव के पास खाली पड़ा मिला है। प्रभारी एसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मातहतों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करें। प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा का कहना है कि पेट्रोल पंप का कैशियर रुपये जमा करने बरौधा स्थित इंडियन बैंक जा रहा था। रास्ते में अपाचे सवार बदमाश चाकू दिखाकर एक लाख 97 हजार 500 रुपये छीनकर ले गए। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दी गई है। जल्द आरोपितों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें