फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना के कछवां रोड चौकी अंतर्गत बिहड़ा पावर हाउस स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। किशोरी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी (मानापुर) गांव निवासी शिवशंकर राय (26) भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सर्बरखानी गांव से 17 वर्षीय मोना बिंद को लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बिहड़ा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही खड़ी पिकअप वाहन में पीछे से टकरा गए। ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना पर कछवां रोड चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद पटेल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा लेकिन एंबुलेंस चालक नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां पर ले आया। जहां चिकित्सकों ने शिवशंकर राय को मृत घोषित कर दिया। किशोरी मोना बिंद का इलाज चल रहा है।
मृतक शिवशंकर राय अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह ढलाई मशीन चलाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सीबी पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवक के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें