फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार के परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के कचरिया गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर सोमवार को कार की टक्कर से बाइक चालक और उसका साथी घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही बाइक चालक आकाश कोल की मौत हो गई। जबकि उसके साथी संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा के रजगढ़वा निवासी सियाराम ने बताया कि आकाश (20) बाइक से पड़ोस के संदीप कोल (19) के साथ कचरिया दुकान पर समान लेने गया था। सामान लेकर लौटते समय कचरिया गांव के पास पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास-पड़ोस के लोग कार को रोक लिए। एंबुलेंस और पीआरवी पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को सीएचसी लालगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर बीएचयू ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। संदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने मंगलवार को संतनगर थाना में तहरीर देकर कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के लिए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि पिता सियाराम की तहरीर पर जांच की जा रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें