-जिला मुख्यालय पर कई संगठनों ने प्रदर्शन कर कानून वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या- 46 व 53
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। यूजीसी में बदलाव के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शनों का दौर रहा। कई संगठनों ने प्रदर्शन कर इसे काले कानून की संज्ञा देते हुए वापस लिए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है। सवर्ण समाज ऐसे अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। दिलीप सिंह गहरवार, प्रदीप कुमार सिंह, मोनू सिंह, संदीप तिवारी, अभिषेक सिंह, धवल सहीत सवर्ण आर्मी के लोग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन में अपना भारतीय सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा पिछड़े, दलितों को विशेष सुविधा देने के निमित्त सवर्णों को अपमानित करने जैसा यह कानून यूजीसी बिल के लागू होने से समाज के सवर्ण वर्ग के साथ अन्याय होगा। इस दौरान लवकुश पांडेय, मांडवी शरण, विमलाशंकर दुबे, गंगाधर दुबे आदि रहे। जिगना, छानबे क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के विरोध में एक बैठक आयोजित कर विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी बिल को काला कानून बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया, तो समाज एक बड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा। केशराज सिंह, बाबा सिंह, कामराज सिंह, देवीदास पांडे, डब्लू पांडेय, देवराज सिंह, साधू सिंह, फुन्नू, अभय प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, शोभनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।