फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर बसुहरा नहर मोड़ पर सोमवार को दोपहर में चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी हलिया के चिकित्सक ने घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चार पहिया वाहन सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेदउर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार किसी कार्य से हलिया बाजार जा रहे थे। रास्ते में हलिया-लालगंज मार्ग स्थित बसुहरा गांव नहर के मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकरा गई। हादसे में घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां डाॅ. विवेक खरे ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें