अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हाजीपुर गांव के सामने मंगलवार को दोपहर बाद हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।
अहरौरा थाना क्षेत्र के बरबकपुर गांव निवासी नंदलाल सिंह (55) अपनी बाइक से किसी काम से मिर्जापुर गए थे। अदलहाट होते हुए अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दिया। इससे नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनसे दो पुत्र रवि सिंह व शशि सिंह हैं। एक बेटी बबिता सिंह हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रीत ने बताया कि हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।