फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में दो जून को जहर खाने से महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी ससुर और सास की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल बाजार निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने अपनी पुत्री मोनिका की शादी नौ साल पहले चुनार थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार शर्मा के साथ की थी। तहरीर में पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री को संतान न होने के कारण पति, सास एवं ससुर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। इससे तंग आकर उसने जहर खाकर जान दे दी। दो जून को रिश्तेदार के मोबाइल फोन से ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि मोनिका की हालत ठीक नहीं है। कैलहट के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे तो वहां पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी। उधर, पिता की तहरीर पर पुलिस पति कृष्ण कुमार, ससुर मिठाई लाल, सास मालती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पति कृष्ण कुमार को सहसपुरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से महिला की मौत होने के मामले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें