फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित एक स्कूल के पास बुधवार को देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवाी महेश बिंद (22) पुत्र गोपी बिंद शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में फोटो एवं वीडियोग्राफी करने का काम करते थे। वे बुधवार को जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव में एक शादी कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने गए थे। वहां से वे देर रात अपने साथी शुभांकर केे साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। महेश तीन भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे। वे तीन साल से फोटोग्राफी का काम कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाली अजय सेठ ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें