फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर घाटी पर शुक्रवार को सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के छमुआ गांव निवासी सत्यम (19) अपने मित्र के साथ बृहस्पतिवार की रात बाइक से लालगंज बरात में गया था। रात में सत्यम घर लौट आया लेकिन उसका दोस्त बरात में ही रुक गया। शुक्रवार को सुबह पांच बजे वह बाइक से अपने दोस्त को लेेने जा रहा था। रास्ते में करनपुर घाटी पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फिर कुचलते हुए निकल गया। राहगीरों ने घायल युवक देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता शशिकांत और भाई ट्रैक्टर चलाते हैं। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें