फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी गांव के पास शुक्रवार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार निवासी 25 वर्षीय प्रेमशंकर बिंद हरगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। काम करने के बाद युवक बाइक से घर जा रहा था। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बरईबरी गांव के पास सामने से आ रही आटो ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही पत्नी पवन कुमारी बेहोश हो गई। पांच वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ प्रतीक क रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें