फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। खदान में काम करने वाले एक युवक को हेलमेट नहीं लगाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। पेड़ से बाइक टकराने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बरगवां गांव में घटहवा नाले के पास शनिवार की भोर में यह हादसा हुआ। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कूंबा कला गांव निवासी रमेश गुप्ता (27) पत्थर काम करता था। वह शनिवार की भोर में किसी काम से बाइक लेकर बरगवां गांव आ रहा था। रास्ते में घटहवा नाले के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। सिर में चोट लगने पर वह वहीं पर पड़ा रहा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल ले जाना चाहा, पर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इसे दो पुत्र है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें