फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरी गली के विवाद से गहराया संकट,लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर क्षेत्र के टिकरा खरंजा इलाके में अंडरग्राउंड नाली निर्माण के दौरान उपजे विवाद को नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

टिकरा खरंजा इलाके में अंडरग्राउंड नाली निर्माण कराई जा रही। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। विवाद के चलते कई दिनों से निर्माण कार्य रुका रहा। टिकरा खरंजा के लोग इस मामले को लेकर आक्रोशित रहे। विवाद की सूचना के बाद पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी तथा निर्माण इकाई से जूड़े कर्मी इलाके में शनिवार को पहुंचे तो पाया कि मार्ग निर्माण के लिए गली काफी संकरी है। साथ ही घरों के आगे बने चबूतरे से आवागमन अवरुद्ध रहता है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्र निवासियों के साथ सामंजस्य बनाकर तीन घंटे तक पंचायत की। निर्णय लिया गया कि समस्याओं के निराकरण के लिए एक फुट तक चबूतरा कटवा कर आवागमन को सुचारु रूप से कराया जाय। इस दौरान मौके पर सभासद इरशाद आलम, आनंद कुमार, बाबूलाल सिंह, बृजेश कुमार अग्रहरी, रविंद्र कुमार, दिलीप कुमार, किशन कुमार, पुण्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें