सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के राजगढ़- चुनार संपर्क मार्ग पर भेड़ी गांव के सामने मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
नरायनपुर चौकी अंतर्गत कनवही गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रपाल पाल मंगलवार की सुबह चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव रिश्तेदारी में आया था। दोपहर में डेढ़ बजे के करीब घर वापस जा रहा था। जैसे ही सड़क पर पहुंचा था कि राजगढ़ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में घटनास्थल पर ही चंद्रपाल की मौत हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर चक गंभीरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि ट्रैक्टर से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक की मौके पर ही मौत हो गई।