सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत गोवरदहा गांव के पास शनिवार की शाम को जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी दिवाकर (18) अपने साथी सुरेंदर (20) के साथ शनिवार को चुनार खोवा मंडी में खोवा बेचने गए थे। शाम को खोवा बेचकर चुनार से अपने घर वापस आ रहे थे। बाइक सवार सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के गोवरदहा गांव के पास राजगढ़- चुनार मार्ग पर पहुंचे थे कि जेसीबी ने बाइक में धक्का मार दिया। जेसीबी के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी जय शंकर राय दोनों घायल युवकों को सीएचसी चुनार भेजा। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय दिवाकर यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।