फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिगना-हरगढ़ मार्ग पर मनिकठी गांव के सामने बुधवार की रात करीब पौने 10 बजे में मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


किसुनपुर गांव निवासी मोहनलाल बिंद (36) पुत्र राजमणि बुधवार की रात लगभग पौने 10 बजे बाइक से चंदन (28) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मनिकठी गांव के पास सामने से आ रहे मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मोहनलाल (36) की मौके पर ही मौत हो गई और चंदन घायल हो गए। जिगना पुलिस मोहनलाल को पीएचसी विजयपुर सर्रोई ले गई। जहां डॉक्टरों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। चंदन का इलाज चल रहा है। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें