लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव के सामने विंध्यवासिनी कन्या इंटर कालेज के पास लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के दुबार कला निवासी चालक सुरेंद्र कोल (40) अपनी बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र के धुरकर निवासी रामअवतार (56), लल्लू (53) को लेकर दुबार जा रहे थे। वह जैसे ही मुस्किरा गांव के सामने पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को दीपनगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लल्लू को मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।