चुनार कोतवाली क्षेत्र के ममोलापुर गांव निवासी तूफानी ने अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर मंगलवार को देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित ने बताया कि उसका पुत्र सुनील कुमार ट्रक पर खलासी का काम करने के लिए गया था। आजमगढ़ दोहरी घाट पर ट्रक खाली करते समय 22 मई को पुत्र से उसका बात हुआ था। वह बोला था की 24 मई को घर आ जाएगा। लेकिन अब तक घर नहीं लौटा। जिस ट्रक चालक के साथ पुत्र गया उससे बात करने पर बताया की 24 मई को ही आजमगढ़ से वापस होते समय नरायनपुर तिराहे पर उसे उतार दिया था। पीड़ित ने बताया की उसके पुत्र का 29 मई को तिलक व पांच जून को विवाह का कार्यक्रम सुनिश्चित है। कहा कि कोतवाली में 28 मई को लिखित तहरीर दिया गया है, लेकिन अब तक उसके पुत्र का कोई पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।