फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव तो दी पुलिस को जानकारी

Tue, 03 Nov 2026 12:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, जिससे युवक की मौत हो गई। युवक लहंगपुर से अपने घर लौट रहा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर गांव के पास सोमवार की देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक लहंगपुर से अपने घर लौट रहा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करनपुर दहवा गांव निवासी सुनील सोमवार की देर रात बाइक से लहंगपुर से घर लौट रहा था। राजापुर गांव के पास लहंगपुर पुलिस चौकी के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट आई। 

सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाइक और युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें