फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिन बारिश से ठंड के साथ सांस व एलर्जी में मरीजों की संख्या बढ़ी, 20 प्रतिशत नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। दो दिन बारिश के चलते मौसम ठंड बढ़ने के साथ अस्पताल में सांस और एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। 200 के जगह अब 250 के करीब सांस व एलर्जी के मरीज आ रहे है। इसमें 20 प्रतिशत नए मरीज है।
इसके अलावा 20 से 25 प्रतिशत मरीज सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़े है। 300 से अधिक मरीज मंडलीय अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे है।
मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. पंकज पांडेय पिछले दिनों मौसम परिवर्तन होने के बाद से ही अस्पताल में सांस और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। मंडलीय अस्पताल में मेडिसीन विभाग के तीन ओपीडी में प्रतिदिन 800 के करीब मरीज आते है। इसमें पहले सांस व एलर्जी के 200 मरीज आते थे। इधर संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण कि पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम ठंडा होने के बाद अब धूप निकलने से सड़कों पर धुल से भी मरीजों को सांस और एलर्जी की समस्या हो रही है।
अब 250 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे है। 20 से 25 प्रतिशत मरीज बढ़े है। जो बढ़े हुए मरीज आ रहे है। इसमें अधिकांश नए मरीज है। युवा मरीज भी आ रहे है। जिनके सांस की नली में सूजन से एक्यूट ब्रोंकटिस हो रहा है। इसके अलावा सर्दी-खांसी व जुकाम के मरीज भी बढ़े है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें